डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में खुदरा महंगाई दर के दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मौजूदा आर्थिक हालात को 'अमृत काल' के बजाय 'महंगाई का भूकंप' करार देते हुए आरोप लगाया कि खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की बेलगाम कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।