जागरण संवाददाता, हरदोई। त्योहारों की रौनक खत्म होने के बाद अब नौकरी और कारोबार के सिलसिले में वापस लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। इसके साथ ही शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से ट्रेनों में आरक्षित सीटों की मांग भी बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों में दिखाई दे रहा है।
हरदोई रेलवे स्टेशन से 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कई प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। स्लीपर के साथ एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग यात्रियों की चिंता बढ़ा रही है।