National
असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 23 लोगों की मौत; कई घायल
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के काजीरंगा के पास रोंगाजन से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक और ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर में 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से
लेखक Digital Desk165K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के काजीरंगा के पास रोंगाजन से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक और ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर में 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैवलर के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने समाचार एजेंसी एएनाई को बताया, 'हमें शुरुआती रिपोर्ट मिली है कि इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं और बस से शव निकाले जा रहे हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।'



