National
'टीवी पर देखे थे ऐसे नजारे...', बर्फ की चादर में लिपटा कश्मीर; गुलमर्ग-सोनमर्ग की हसीन वादियां देख झूम उठे सैलानी
रजिया नूर, श्रीनगर। इस साल अलनीनो के प्रभाव के चलते घाटी की सर्दियां सूखी बीतने की मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी के बिल्कुल विपरीत पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, जबकि निचले इलाके भी बारिश से सराबोर हो गए हैं। सफ
लेखक Raziya Noor132K पढ़े गए

रजिया नूर, श्रीनगर। इस साल अलनीनो के प्रभाव के चलते घाटी की सर्दियां सूखी बीतने की मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी के बिल्कुल विपरीत पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, जबकि निचले इलाके भी बारिश से सराबोर हो गए हैं। सफेद बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों से घिरी घाटी की खूबसूरती में आए निखार को देखने और इसका आनंद लेने के लिए पर्यटकों का तांता लग गया है। देशभर से पर्यटक इन अद्भुत नजारों को देखने के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं।



