जागरण संवाददाता, लखनऊ । बीमा कंपनियों की मनमानी, क्लेम में देरी या भुगतान से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए बीमा लोकपाल की भूमिका बेहद अहम साबित हो रही है। लखनऊ में बीमा लोकपाल कार्यालय में शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक सात माह के दौरान 2909 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें बीमा लोकपाल द्वारा 2626 का निस्तारण किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में शिकायतों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई मगर राहत की बात रही है कि 72 प्रतिशत से अधिक निर्णय शिकायतकर्ता के पक्ष में हुए।