जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के युवा मनोज कुमार चंदेल ने तुर्की में आयोजित वैश्विक जलवायु सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों और विकासशील देशों के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि जलवायु संकट से निपटने की जिम्मेदारी सभी देशों की है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से अधिक प्रदूषण करने वाले विकसित देशों को अपनी जिम्मेदारी भी निभानी होगी।