National
लखनऊ में प्लाट के नाम पर ठगी, एमजी बिल्डर्स के खिलाफ दो और पीड़ित आए सामने; 17.20 लाख हड़पने का आरोप
जागरण संवाददाता, लखनऊ। आवासीय योजना में ईएमआइ पर प्लाट देने के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाली रियल एस्टेट कंपनी एमजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ दो और पीड़ित सामने आए हैं। आशियाना व कानपुरनगर के पीड़ितों ने 17
लेखक Ayushman Pandey104K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। आवासीय योजना में ईएमआइ पर प्लाट देने के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाली रियल एस्टेट कंपनी एमजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ दो और पीड़ित सामने आए हैं। आशियाना व कानपुरनगर के पीड़ितों ने 17.20 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
रजिस्ट्री के लिए संपर्क करने पर निदेशक व अन्य ने धमकाया। विभूतिखंड पुलिस ने निदेशक समेत चार के खिलाफ दो मामले दर्ज कर लिए हैं। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कानपुर रोड स्थित मानसरोवर योजना सेक्टर-ओ निवासी विशाल शुक्ला और कानपुर के साकेतनगर स्थित जूही कालोनी निवासी आरती शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2018 में लखनऊ में प्लाट खरीदने के लिए एमजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स में संपर्क किया। कंपनी कर्मचारियों ने उन्हें बिजनौर के ग्राम औरावां में ईएमआइ पर आवासीय योजना बतायी।