National
लखीमपुर में 16 नवंबर से मैलानी-नानपारा के बीच दौड़ेंगी यात्री ट्रेनें, इंजन का हुआ सफल ट्रायल
संवाद सूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। करीब ढाई महीने से बंद मैलानी-नानपारा रेलखंड पर बंद ट्रेनों का संचालन 16 नवंबर से एक बार फिर से शुरू हो जाएगा। बाढ़ के दौरान अतरिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के नीचे पानी का रिसाव होने
लेखक Harish Chand Srivastava90K पढ़े गए
-1794574555811.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। करीब ढाई महीने से बंद मैलानी-नानपारा रेलखंड पर बंद ट्रेनों का संचालन 16 नवंबर से एक बार फिर से शुरू हो जाएगा। बाढ़ के दौरान अतरिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के नीचे पानी का रिसाव होने से रेल लाइन की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था।
एहतियात के तौर पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने इस रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था। मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य पूरे होने के बाद अब रेलवे ने इंजन का ट्रायल करने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है।



