राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसमें प्रदेश के 72.78 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया है। अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर तक का समय मिलेगा।
एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी इस अवधि में फार्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।