National
वाट्सएप काल कर मांगे 12 हजार रुपये, फंसाने की दी धमकी... रिक्रूट समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
जागरण संवाददाता, बागपत। घरेलू विवाद में महिला के फोन करने पर पांच पुलिसकर्मियों ने एक परिवार का उत्पीड़न किया। पांच पुलिसकर्मियों ने वाट्सएप काल कर 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी तथा न देने पर मकान में दबिश देते हुए परिवा
लेखक Kapil Kumar146K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बागपत। घरेलू विवाद में महिला के फोन करने पर पांच पुलिसकर्मियों ने एक परिवार का उत्पीड़न किया। पांच पुलिसकर्मियों ने वाट्सएप काल कर 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी तथा न देने पर मकान में दबिश देते हुए परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसकी एसपी पूर्णेन्दु सिंह से शिकायत की गई। एसपी ने इनमें से तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया, जिनमें एक रिक्रूट शामिल है। साथ ही 24 घंटे में जांच कर क्राइम ब्रांच को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।



