National
दिल्ली नहीं जाने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों पर गिरी गाज, प्रयागराज के पांच नेता सहित 68 लोग निलंबित
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने निष्क्रिय, अनुशासनहीन नेताओं से किनारा करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत यूथ कांग्रेस से हुई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट
लेखक Sharad Dwivedi64K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने निष्क्रिय, अनुशासनहीन नेताओं से किनारा करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत यूथ कांग्रेस से हुई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली में शामिल न होना यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशों की अनदेखी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर के 68 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई की जद में प्रयागराज से जुड़े कई प्रमुख युवा नेता भी आए हैं।



