National
1979 की क्रांति ने ईरान और इजरायल को बना दिया कट्टर दुश्मन, टकराव अब पूरे पश्चिम एशिया की सुरक्षा के लिए चुनौती
मोहित पांडेय, चंडीगढ़। ईरान और इजरायल आज भले ही एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मनों में शामिल हों, लेकिन कभी दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य और कूटनीतिक रिश्ते हुआ करते थे। वर्ष 1948 से 1979 तक दोनों देश एक-दूसरे के सहयोगी रहे
लेखक Digital Desk195K पढ़े गए

मोहित पांडेय, चंडीगढ़। ईरान और इजरायल आज भले ही एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मनों में शामिल हों, लेकिन कभी दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य और कूटनीतिक रिश्ते हुआ करते थे। वर्ष 1948 से 1979 तक दोनों देश एक-दूसरे के सहयोगी रहे।
साझा रणनीतिक हितों और क्षेत्रीय चुनौतियों ने उन्हें करीब रखा, लेकिन 1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति और अयातुल्ला शासन की स्थापना के बाद रिश्तों की दिशा पूरी तरह बदल गई। इसके बाद शुरू हुआ टकराव अब पूरे पश्चिम एशिया की सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।



