National
बारामुला के 26 स्कूल-कॉलेजों में 14 नवंबर को छुट्टी, बाकी शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे; जानें क्या है वजह
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। बारामुला जिले के 26 सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में 14 नवंबर को कक्षाएं नहीं लगेंगी। जिला प्रशासन ने यह फैसला 15 नवंबर को वित्त विभाग में अकाउंट्स असिस्टेंट के पदों के लिए होने वाली ओएमआर आध
लेखक Rahul Sharma188K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। बारामुला जिले के 26 सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में 14 नवंबर को कक्षाएं नहीं लगेंगी। जिला प्रशासन ने यह फैसला 15 नवंबर को वित्त विभाग में अकाउंट्स असिस्टेंट के पदों के लिए होने वाली ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा की तैयारियों को देखते हुए लिया है। ऐसे में संबंधित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को एक दिन के लिए कक्षाओं से छुट्टी रहेगी, जबकि जिले के अन्य स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे।



