National
आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला पान विक्रेता का शव, हत्या की आशंका
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित गोदाम के पीछे खेत में शुक्रवार की भोर पान विक्रेता रविकांत गौड़ उर्फ हीरा गौड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हलचल मच गई।
लेखक Saurabh Singh98K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित गोदाम के पीछे खेत में शुक्रवार की भोर पान विक्रेता रविकांत गौड़ उर्फ हीरा गौड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हलचल मच गई।
खेत की तरफ गए स्थानीय लोगों ने शव देख स्वजन को सूचना दी, पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं। घटनास्थल से मुबारकपुर उर्स मेले का हलवा और पराठा भी मिला है। अमिलो महाजन का बाग निवासी 32 वर्षीय रविकांत गौड़ की पान की दुकान थी।



