जागरण संवाददाता, रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में बैचलर आफ साइंस एंड मास्टर आफ साइंस (बीएस-एमएस) द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली है। छात्र की आत्महत्या की सूचना मिलने पर संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची।
पुलिस छात्र की आत्महत्या की वजह को तलाश रही है। अभी छात्र के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। छात्र आयुष राजोरिया (20) पुत्र शैलेश राजोरिया 410 बांके बिहारी शरणम राजनगर एक्सटेन्सन गाजियाबाद उप्र का रहने वाला है। छात्र के माता-पिता भी संस्थान परिसर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।