राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें उनकी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 1 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। अमृतपाल के अलावा चाचा हरजीत सिंह को तीन दिन व सुखमन को दो दिन की अंतरिम जमानत दी गई है।
सांसद अमृतपाल के वकीलों की ओर से कोर्ट में तीन दिनों की अंतरिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने पारिवारिक और मानवीय परिस्थितियों को देखते हुए जमानत का यह आदेश जारी किया। वकीलों ने दलील दी थी कि गंभीर मामलों में बंदियों को भी पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने का हक होता है।