National
आसन रामसर साइट में मेहमान परिंदों का संसार, 1500 के करीब पहुंची संख्या... सबसे ज्यादा सुर्खाब
जागरण संवाददाता, विकासनगर। देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व और उत्तराखंड की पहली आसन रामसर साइट में राज्य के मेहमान बने परिंदों की संख्या में इजाफा हुआ है।
लेखक Rajesh Panwar30K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, विकासनगर। देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व और उत्तराखंड की पहली आसन रामसर साइट में राज्य के मेहमान बने परिंदों की संख्या में इजाफा हुआ है।
सुर्खाब समेत 16 प्रजातियों के प्रवासी परिंदों की संख्या बढ़कर डेढ़ हजार हो गई है। जिससे परिंदों का कलरव बढ़ रहा है। पक्षियों को देखने के लिए पक्षी प्रेमी व पर्यटक जीएमवीएन की बोटिंग का सहारा ले रहे हैं। साथ ही वन विभाग की टीम भी रात दिन की गश्त कर रही है।
आमतौर पर प्रवासी पक्षियों का आगमन सात अक्टूबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार सुर्खाब तीन अक्टूबर को ही आसन पहुंच गया। इसके बाद अन्य प्रजातियों के पक्षियों ने भी यहां डेरा डाला।



