राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में गंगा पर बनकर तैयार एक और छह लेन पुल अब नए नाम से जाना जाएगा। कच्ची दरगाह-बिदुपुर मेगा ब्रिज का नाम नीतीश सेतु रखा गया है।
खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवित रहते उनके नाम पर इस पुल का नामकरण किया गया है। बिहार में किसी जीवित राजनेता के नाम पर इतने बड़े पुल का नाम रखे जाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।