National
तेलंगाना: चार करोड़ के कर्ज में डूबा पड़ोसी बना कातिल, फ्लैट में घुसकर किया महिला का मर्डर; 21 तोला सोना लूटा
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। बुधवार शाम को मीरपेट के धातु नगर स्थित एक फ्लैट में डिफेंस पीएसयू के एक अधिकारी की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 44 वर्षीय एक स्टॉक मार्केट निवेशक को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। बुधवार शाम को मीरपेट के धातु नगर स्थित एक फ्लैट में डिफेंस पीएसयू के एक अधिकारी की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 44 वर्षीय एक स्टॉक मार्केट निवेशक को गिरफ्तार किया गया है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार को इस स्टॉक ट्रेडर को गिरफ्तार कर लिया, जो उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहता है। पुलिस ने उसके पास से वह गहने भी बरामद कर लिए हैं, जो उसने पीड़िता के फ्लैट से चुराए थे। बताया जा रहा है कि उसने अपनी आर्थिक तंगी से निपटने के लिए इस अपराध को अंजाम दिया।



