दयानंद शर्मा, चंडीगढ़। पहली शादी का कानूनी तलाक नहीं होने के बावजूद महिला को अपनी पसंद के साथी के साथ रहने पर सुरक्षा मांगने का अधिकार है। इस टिप्पणी के साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े को सुरक्षा देने का आदेश चंडीगढ़ पुलिस को दिया है।
जस्टिस दिव्या शर्मा ने चंडीगढ़ निवासी एक महिला और एक अन्य की ओर से दायर याचिका का निपटारा करते हुए चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को आदेश दिया कि वह जोड़े की ओर से 30 अक्टूबर को दी गई शिकायत पर विचार करें और खतरे की आशंका का आकलन कर कानून के अनुसार उचित कदम उठाएं।