National
'क्लीन हिमालयन सिटी' का तमगा तो मिला, पर गलियों के कचरे से कब मिलेगी निजात? अब जम्मू नगर निगम उठाएगा सख्त कदम
जागरण संवाददाता, जम्मू। एक तरफ देश भर में स्वच्छता के पैमाने पर मंदिरों का शहर अपनी पीठ थपथपा रहा है, तो दूसरी तरफ शहर की तंग गलियों, नालों और खाली प्लॉटों में बजबजाते कचरे के ढेर स्वच्छ जम्मू के दावों को मुंह चिढ़ाते नज
लेखक Anchal Singh88K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जम्मू। एक तरफ देश भर में स्वच्छता के पैमाने पर मंदिरों का शहर अपनी पीठ थपथपा रहा है, तो दूसरी तरफ शहर की तंग गलियों, नालों और खाली प्लॉटों में बजबजाते कचरे के ढेर स्वच्छ जम्मू के दावों को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद जम्मू नगर निगम की बाछें खिली हुई हैं। अब इस रैंकिंग को भुनाने और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थिति को और मजबूत करने के लिए निगम प्रशासन ने कमर कस ली है।



