जेएनएन, भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सरकारी पदों पर भर्ती का अभियान चलेगा। अगले दो साल में दो लाख पदों पर भर्ती की तैयारी है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि वे इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाएं। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाए कि चयन प्रक्रिया अक्टूबर, 2028 तक पूरी हो जाए।
प्रदेश में पौने दो करोड़ मतदाता 18-से 29 वर्ष आयु वर्ग के हैं। रोजगार कार्यालयों में 33 लाख से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन करवाया हुआ है। कांग्रेस इस संख्या को आधार बनाकर सरकार पर बेरोजगारों की सुध न लेने का आरोप लगाती है। इसे लेकर निवेश के दावों पर भी सवाल उठाए जाते हैं।