जेएनएन, भोपाल। राजधानी के सात विधानसभा क्षेत्रों में पिछले 10 महीने के दौरान 23,188 मतदाता बढ़ गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17 लाख 68 हजार 641 हो गई है। फरवरी 2026 में यह संख्या 17 लाख 45 हजार 453 थी।
गुरुवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली (इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) का प्रकाशन किया गया। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।