National
मध्य प्रदेश में बढ़ रहा बच्चों में कुपोषण, सामने आए डराने वाले आंकड़े
मुकेश विश्वकर्मा, भोपाल। मध्यप्रदेश में बच्चों के कुपोषण की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां पांच साल तक की उम्र वाले प्रत्येक 10 बच्चों में से करीब चार अपनी उम्र के अनुपात में ठिगने हैं। वहीं, 23.3 प्रतिशत बच्चों
लेखक Jagran News155K पढ़े गए

मुकेश विश्वकर्मा, भोपाल। मध्यप्रदेश में बच्चों के कुपोषण की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां पांच साल तक की उम्र वाले प्रत्येक 10 बच्चों में से करीब चार अपनी उम्र के अनुपात में ठिगने हैं। वहीं, 23.3 प्रतिशत बच्चों का वजन सामान्य से कम है।
यह तस्वीर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण ट्रैकर एप के अक्टूबर 2026 के आंकड़ों से सामने आई है। इन आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पांच साल तक के 51 लाख 22 हजार 847 बच्चों में से 51 लाख तीन हजार 206 बच्चों की लंबाई और वजन मापा गया है।



