जेएनएन, इंदौर। भ्रष्टाचार कर करोड़ों की चल अचल संपत्ति जुटाने के मामलों में लोकायुक्त की कार्रवाई का दायरा बढ़ा रहा है। लोकायुक्त पुलिस साता प्रकरणों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कुल 12 करोड़ 14 लाख 72 हजार 343 रुपये की संपत्ति राजसात करने के लिए न्यायालया पहुंचा है।
खास बात यह है कि इना मामलों में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पंचायत सचिव लिपिक, टाइमकीपर और जिला पंजीयक स्तर के अधिकारी तक शामिल हैं। लोकायुक्त ने आरोपितों के रिश्तेदारों, परिचितों के नाम से खरीदी संपत्ति का भी उल्लेख किया है।