National
गोरखपुर में आतिशबाजी के डर से उड़ा पालतू तोता, अब दो बहनों की पुकार...'नादान परिंदे घर आ जा'
सुनील सिंह, गोरखपुर। सौम्या और साक्षी पाठक नादान परिंदे के घर से गायब होने से परेशान हैं। दोनों बहनें गोलघर स्थित पुलिस लाइंस स्थित मोहल्ले में उसकी तलाश कर थक गईं, तो जानने वालों को गुमशुदा तोते को ढूंढने के लिए पोस्टर
लेखक Sunil Singh132K पढ़े गए
-1794535387021.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
सुनील सिंह, गोरखपुर। सौम्या और साक्षी पाठक नादान परिंदे के घर से गायब होने से परेशान हैं। दोनों बहनें गोलघर स्थित पुलिस लाइंस स्थित मोहल्ले में उसकी तलाश कर थक गईं, तो जानने वालों को गुमशुदा तोते को ढूंढने के लिए पोस्टर भेजे। इस पर भी काम न बना पैम्फलेट लेकर शहर में निकलीं।
बेचैन निगाहों से सिविल लाइंस की गलियों में पालतू तोता पुल्लू को खोजती ये बहनें चिंतित हैं कि उनके प्यारे तोते को खुद से खाना भी नहीं आता। तोते के साथ अनहोनी का डर भी उनके कंठ से स्वर पाता है। उनकी तड़प ऐसी जैसे मानों उनका हृदय पुकार रहा हो...नादान परिंदे घर आ जा।
सौम्या बताती हैं कि कभी पुल्लू की आवाज से घर में रौनक रहती थी। सुबह उठते ही उससे बातें करना और अपने हाथों से दाना-पानी देना दोनों बहनों की दिनचर्या थी, लेकिन मंगलवार को आतिशबाजी की तेज आवाज से डर कर पुल्लू उड़ गया। तीन दिन में उसका कोई पता नहीं चल सका है।