जागरण संवाददाता, जमुई। Bihar School Holiday Calendar 2027 List: बिहार के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2027 की वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस आधिकारिक कैलेंडर में पूरे वर्ष के दौरान कुल 69 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।