National
गोंडा के गऊघाट में 10.24 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल, शासन ने जारी की पहली किस्त
संवाद सूत्र, गोंडा। गऊघाट में 10 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से 18 मीटर लंबा पुल बनेगा। शासन ने परियोजना को स्वीकृति देने के साथ ही 5.12 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त आवंटित कर दी है। गौरा विधानसभा क्षेत्र के राजस्व ग्राम घन
लेखक Varun Yadav126K पढ़े गए

संवाद सूत्र, गोंडा। गऊघाट में 10 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से 18 मीटर लंबा पुल बनेगा। शासन ने परियोजना को स्वीकृति देने के साथ ही 5.12 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त आवंटित कर दी है।
गौरा विधानसभा क्षेत्र के राजस्व ग्राम घनश्यामपुर ग्रंट के गऊघाट पर सीमेंटेड पुल न होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कई वर्षों से पुल निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की थी।