National
हवाई टिकटों की बुकिंग में 7.64 करोड़ की धोखाधड़ी, एअर इंडिया को हाई कोर्ट से झटका
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हवाई टिकटों की बुकिंग में 7.64 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एअर इंडिया को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से झटका लगा है। हाई कोर्ट ने धोखाधड़ी की महिला आरोपित को अग्रिम जमानत देने के फैसले को
लेखक Dayanand Sharma154K पढ़े गए
-1794536934401.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हवाई टिकटों की बुकिंग में 7.64 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एअर इंडिया को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से झटका लगा है। हाई कोर्ट ने धोखाधड़ी की महिला आरोपित को अग्रिम जमानत देने के फैसले को चुनौती देने वाली एअर इंडिया की याचिका खारिज कर दी है।
हाई कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने महिला की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद ही जमानत देने का फैसला किया था। आदेश में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके आधार पर इसे अनुचित या न्याय में बाधा डालने वाला माना जा सके।



