राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण गढ़ने की शुरुआत हो गयी है। गुरुवार को दलित-मुस्लिम समीकरण पर एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (एसपीएम) बनाने का एलान किया।
साथ ही सांसद चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करते हुए सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई। शक्ति प्रदर्शन के लिए 26 नवंबर को मोर्चा के बैनर तले लखनऊ में बड़ी रैली होगी।