National
जेवर बना ट्रैक्टर उद्योग की नई धुरी, वैश्विक कंपनियों के लिए बन रहा आकर्षण का केंद्र
मनोज कुमार शर्मा, जेवर। कभी पिछड़ेपन की पहचान रखने वाला जेवर क्षेत्र अब देश-दुनिया की बड़ी कंपनियों के निवेश का नया ठिकाना बन रहा है। जिस क्षेत्र को कभी बुलंदशहर जिले और बाद में गौतमबुद्ध नगर का पिछड़ा इलाका माना जाता था
लेखक Manoj Kumar Sharma83K पढ़े गए

मनोज कुमार शर्मा, जेवर। कभी पिछड़ेपन की पहचान रखने वाला जेवर क्षेत्र अब देश-दुनिया की बड़ी कंपनियों के निवेश का नया ठिकाना बन रहा है। जिस क्षेत्र को कभी बुलंदशहर जिले और बाद में गौतमबुद्ध नगर का पिछड़ा इलाका माना जाता था, वहां अब एक के बाद एक वैश्विक कंपनियां अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित कर रही हैं।
कभी ट्रैक्टर उद्योग के लिए पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की पहचान थी, लेकिन अब जेवर इस उद्योग के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। कुछ समय पहले एक्सकार्ट्स कुबोटा ने यीडा क्षेत्र में करीब तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश से अपनी विनिर्माण इकाई की शुरुआत की थी।



