संवाद सहयोगी, इंद्री। अदालत भवन के सामने स्टेट हाइवे पर रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदी एक गाय ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, गांव गुढ़ा निवासी रविंद्र सैनी (35) लाडवा रोड स्थित पाल कालोनी से अपने टेंपो वाहन में एक गाय और बछड़े को लोड कर नगला रोड़ान की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह इंद्री बस स्टैंड से थोड़ा आगे अदालत भवन के सामने पहुंचा तो करनाल की तरफ से आ रही रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई।