जागरण संवाददाता, जामताड़ा। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चेन्नई और बरौनी के बीच ट्रेन आन डिमांड (टीओडी) विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 06115 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी टीओडी एक्सप्रेस 12 नवंबर (गुरुवार) को चेन्नई सेंट्रल से रात 11:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 14 नवंबर (शनिवार) को रात 8:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।