जागरण संवाददाता, कानपुर। सेंट्रल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर सात ट्रेन डिरेलमेंट के कारण 11 घंटे तक बाधित रहा। कोच हटाए जाने के बाद पटरी को दुरुस्त किया गया।
गुरुवार तड़के 3.50 पर ट्रैक बहाल कर दिया गया। इसके बाद से इस ट्रैक पर शुरुआती चरणों में धीमी गति से ट्रेनों को निकाला गया।
इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर सात पर मरम्मतीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों से निकाला गया, जिसके कारण कई ट्रेनें विलंब रहीं।