जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर के बेकारबांध स्थित ओम अपार्टमेंट की गली में पटाखे का रॉकेट गिरने से आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते दमकल कर्मियों की तत्परता और स्थानीय लोगों की सजगता से आग फैलने से रोक दी गई। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।