National
अंबाला में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार अजय की मौत
संवाद सहयोगी, मुलाना। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय सिंह निवासी गांव धनौरी, मुलाना के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 15 वर्षों से एमएम अस्पताल में ही प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर
लेखक Kuldeep Singh Chahal133K पढ़े गए
-1794508269167.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, मुलाना। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय सिंह निवासी गांव धनौरी, मुलाना के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 15 वर्षों से एमएम अस्पताल में ही प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में अभय सिंह ने बताया कि उसका भाई अजय सिंह 11 नवंबर 2026 को शाम बाइक से जब गांव धनौरा अड्डा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही अजय सिंह होटल रायल प्लाजा धनौरा के सामने मुख्य सड़क से मुड़े, तभी दोसदका की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार के चालक ने बेहद तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।



