National
बिहार: शादी से पहले बहन को बताया बदचलन, विरोध करने पर चचेरे भाई की तलवार से काटकर हत्या; 2 गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, चकिया। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थानाक्षेत्र के मनिछपरा वार्ड संख्या-दो में बुधवार की देर रात तलवार से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई।
लेखक Sanjay Singh79K पढ़े गए
-1794509087123.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, चकिया। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थानाक्षेत्र के मनिछपरा वार्ड संख्या-दो में बुधवार की देर रात तलवार से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई।
युवक फुलगेन साह का पुत्र सुबोध कुमार (19) था। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का विरोध बताया जाता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के आरोपितों में से दो संजय साह व उनके पुत्र को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार संजय साह का पुत्र नाबालिग बताया गया है। पुलिस इसका सत्यापन कर रही है। घटना की बाबत सुबोध के भाई मुनील कुमार के आवेदन पर संजय साह, उनके दो पुत्र, पुत्री प्रीति कुमारी व संजय के बहनोई किशोर साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।



