जागरण संवाददाता, जालंधर। अमूल और मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। नए रेट 13 नवंबर यानी शुक्रवार से लागू होंगे। इसके तहत वेरका के सभी तरह के दूध के दामों में चार रुपये प्रति किलो का इजाफा किया जाएगा। वीरवार को वेरका मिल्क प्लांट द्वारा सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को नए रेट की सूची जारी कर दी गई। हालांकि, दूध के दामों में बढ़ोतरी के बीच लस्सी, दही, देसी घी सहित अन्य उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही।