संवाद सहयोगी, नवगछिया (भागलपुर)। Naugachia Tetri Dham Ram Katha 2027 Swami Rambhadracharya & Swami Aagamanand : ब‍िहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया स्थित सुप्रसिद्ध तेतरी धाम में आगामी फरवरी 2027 में सनातन संस्कृति और भक्ति का महाकुंभ लगने जा रहा है। यहां आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीराम कथा में पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा अमृत का पान कराएंगे।