National
सिनौली के रथ और तलवारें... 4000 साल पुराने 'राजसी दफन' के इतिहास को दुनिया ने पढ़ा, कैम्ब्रिज के शोध में कई खुलासे
राजीव पंडित, बड़ौत। सिनौली गांव की धरती से निकला चार हजार साल पुराना इतिहास अब अंतरराष्ट्रीय शोध जगत में अपनी पहचान बना रहा है।
लेखक Rajeev Kumar126K पढ़े गए
-1794510654320.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राजीव पंडित, बड़ौत। सिनौली गांव की धरती से निकला चार हजार साल पुराना इतिहास अब अंतरराष्ट्रीय शोध जगत में अपनी पहचान बना रहा है।
यहां मिले प्राचीन रथ, तांबे से सजे ताबूत और राजसी दफन पर आधारित वैज्ञानिक शोध ब्रिटेन की प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस की शोध पत्रिका ‘रेडियोकार्बन’ में प्रकाशित हुआ था।
30 सितंबर 2024 को ऑनलाइन प्रकाशित इस शोधपत्र को रिसर्चगेट पर अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2,953 बार पढ़ा गया है। यह आंकड़ा कैम्ब्रिज की वेबसाइट का नहीं बल्कि रिसर्चगेट (सोशल नेटवर्किंग साइट) का है।



