आदित्य राज, गुरुग्राम। दवाओं के तीन नमूनों की जांच कराने के मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई है।
पहले सरकारी लैब में आवश्यक जांच सुविधा नहीं होने के कारण नमूनों की जांच अधूरी रह गई और अब कोलकाता स्थित सेंट्रल ड्रग लैब ने भी विभाग की ओर से भेजे गए दस्तावेजों में तकनीकी खामियां उजागर की हैं।
दवाओं के नाम पर मांगा गया स्पष्टीकरण
लैब ने नमूनों की जांच के लिए जरूरी सामग्री और दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ ही दवा के नाम को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा है।