National
मध्य प्रदेश में आदिवासी वोट बैंक साधने की भाजपा कांग्रेस में होड़
धनंजय प्रताप सिंह, भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्ता की जड़ें सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में हैं। यहां के लोगों का साथ मिला तो सत्ता, बेरुखी रही तो वनवास भी तय समझिए। वर्ष 1990 से अब तक के आंकड़े यही रास्ता दिखाते हैं, तो भाजपा
लेखक Digital Desk177K पढ़े गए

धनंजय प्रताप सिंह, भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्ता की जड़ें सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में हैं। यहां के लोगों का साथ मिला तो सत्ता, बेरुखी रही तो वनवास भी तय समझिए। वर्ष 1990 से अब तक के आंकड़े यही रास्ता दिखाते हैं, तो भाजपा और कांग्रेस के बीच होड़ लगी है कि आदिवासी वर्ग को 2028 तक कौन कितना ज्यादा अपने पाले में कर सकता है।
इसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए भाजपा जनजातीय गौरव बिरसा मुंडा की जन्म जयंती (15 नवंबर) को इस साल भी भव्यता से मनाने की तैयारी कर चुकी है। एक सप्ताह के आयोजनों में 14 नवंबर को जबलपुर, 15 को धार व जोबट और 16 को खंडवा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होंगे। इधर, कांग्रेस भी आदिवासी क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को आगे रखे हुए है। वह आदिवासी समुदाय से संवाद कर रही है।



