National
बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार
जेएनएन, पश्चिम बर्दमान। बंगाल के दुर्गापुर में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता श्याम कुमार दास उर्फ सायन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

जेएनएन, पश्चिम बर्दमान। बंगाल के दुर्गापुर में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता श्याम कुमार दास उर्फ सायन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
घटना बुधवार रात फरीदपुर (लावदोहा) थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में आरोपित विजय नंदी और प्रसून पांडे को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस मामले में शामिल बताए जा रहे अजय की तलाश कर रही है। गुरुवार को बांकुड़ा दौरे पर जाते समय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अंडाल हवाई अड्डे पहुंचे। यहां पांडवेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी समेत अन्य भाजपा विधायकों ने उन्हें घटना की जानकारी दी।



