National
कोहरे के बीच बिना फॉग लाइट दौड़ रहीं अंबेडकरनगर डिपो की बसें, टूटे शीशों के चलते ठिठुर रहे यात्री
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। : सर्दी के मौसम में धुंध संग गलन हावी होने लगी है। परिवहन निगम बसों में सुगम तथा सुरक्षित सफर का दावा करता है। इससे इतर खटारा बसों में यात्री ठिठुर रहे हैं। फाग लाइट नहीं लग सकी है। कुछेक पुरानी
लेखक Upendra Maurya163K पढ़े गए

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। : सर्दी के मौसम में धुंध संग गलन हावी होने लगी है। परिवहन निगम बसों में सुगम तथा सुरक्षित सफर का दावा करता है। इससे इतर खटारा बसों में यात्री ठिठुर रहे हैं। फाग लाइट नहीं लग सकी है। कुछेक पुरानी बसों के शीशे भी दुरुस्त नहीं हैं। खिड़कियों के शीशे तथा रिफ्लेक्टर पुराने हो गए हैं। रोडवेज की बसों से यात्रा के दौरान अब सुबह और रात में ठंड लग रही है। कुछ बसों की सीटें फटी हुई हैं। जैसे-तैसे जुगाड़ से टूटी सीटें लगाई गई हैं।



