National
बल्लभगढ़ में धूल और जाम से दम घुट रहा, प्रदूषण का स्तर बरकरार
प्रवीण कौशिक, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम लोगों का दम घोट रही है। लोगों की आंखों में जलन भी बढ़ रही है। मंगलवार को बल्लभगढ़ प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर था। बुधवार को भी बल्लभगढ़ देश के सबसे पा
लेखक Parveen Kaushik118K पढ़े गए

प्रवीण कौशिक, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम लोगों का दम घोट रही है। लोगों की आंखों में जलन भी बढ़ रही है। मंगलवार को बल्लभगढ़ प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर था। बुधवार को भी बल्लभगढ़ देश के सबसे पांच प्रदूषित शहरोंं में शामिल रहा।
पीएम 10 का स्तर 335 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद में पीएम 10 का स्तर 283 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर रहा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक यादव ने मंगलवार को प्रकाशित दैनिक जागरण की खबर के साथ नगर निगम पर सवाल उठाए।



