फरीदाबाद, हरेंद्र नागर। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके 42 लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब फरीदाबाद पुलिस ने उनके खोए हुए मोबाइल खोजकर उन्हें लौटा दिए।
सेंट्रल जोन की साइबर सेल ने सीईआइआर पोर्टल और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से आठ लाख रुपये से अधिक कीमत के 42 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
शिकायतों का किया गया विश्लेषण