National
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में एक महिला की मौत; कूकी संगठन ने किया 48 घंटे के बंद का आह्वान
पीटीआई, इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गुरुवार को संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्
लेखक Digital Desk87K पढ़े गए

पीटीआई, इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गुरुवार को संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है।
संगठन ने सरकार से जिले से सभी सुरक्षाबलों को हटाने की मांग की है। उसका आरोप है कि सुरक्षाबल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहे हैं।



