सुभाष डागर, बल्लभगढ़। सेक्टर-तीन ग्रीन बेल्ट पर 36 गज कॉलोनी के लोगों ने छठ मैया घाट की जगह पर सामान रख कर अतिक्रमण कर लिया। जब पार्षद ने अर्थमूवर से गड्ढा खोदना शुरू कराया तो महिला विरोध स्वरूप आगे आकर खड़ी हो गई।
इसके कारण दस्ता को वापस लौटना पड़ा। संघ ने इस मामले में उपायुक्त व निगम संयुक्त आयुक्त से लिखित में शिकायत दी है।
सेक्टर-तीन प्रवासी संघ के लोग पहले से ही 36 गज कॉलोनी के पीछे ग्रीन बेल्ट में बने छठ मैया घाट पर छठ मनाते रहे हैं। बीच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चलने के कारण यह घाट खत्म हो गया।