National
ददरी मेला के नंदी ग्राम में शुरू हुई पशुओं की जुटान, छठ बाद बढ़ेगी रौनक
जागरण संवाददाता, बलिया। ददरी मेले का ऐतिहासिक पशु मेला (नंदी ग्राम) इस बार फिर गुलजार होने लगा है। दीपावली के अगले दिन सोमवार से शुरू हुए मेले में फिलहाल घोड़े और गर्दभ पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण और इसके बाद लंपी बीमा
लेखक Lavkush Singh96K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलिया। ददरी मेले का ऐतिहासिक पशु मेला (नंदी ग्राम) इस बार फिर गुलजार होने लगा है। दीपावली के अगले दिन सोमवार से शुरू हुए मेले में फिलहाल घोड़े और गर्दभ पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण और इसके बाद लंपी बीमारी के चलते पिछले कई वर्षों तक स्थगित रहे पशु मेले के दोबारा आयोजन से पशुपालकों और व्यापारियों में उत्साह है। छठ महापर्व के बाद मेले की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।
मेले के पहले दिन दो-चार पशु ही पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद से इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। अब तक 44 घोड़े मेला क्षेत्र में दाखिल हुए हैं। पशुओं के आने से मेला परिसर में चहल-पहल बढ़ने लगी है। लोग पशुओं को देखने के साथ उनकी खरीद-बिक्री के लिए मोलभाव भी कर रहे हैं। पशु व्यापारियों के अनुसार छठ पर्व के बाद बिहार सहित अन्य जनपदों और प्रदेशों से व्यापारियों का आगमन शुरू होगा।



