संवाद सूत्र, सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि भाकियू के प्रवक्ता का कहना है कि किसानों की समस्या को लेकर वे पूर्व मुख्यमंत्री से मिले हैं। उनसे किसानों के मुद्दे भी समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में रखने का आग्रह किया है। इस मुलाकात को अखिलेश यादव ने पीडीए में 'ए' का मतलब अन्नदाता बताया है।